लेखक कवि सत्य प्रकाश त्यागी के विषय में

    • हापुड़ (उ.प्र ) में जन्मे श्री सत्य प्रकाश त्यागी की कर्म भूमि मध्य प्रदेश रही है !आपका परिवार मूल रूप से वैरा -फिरोज़पुर जिला बुलंदशहर से है ! आपने इंजीनियरिंग की पढाई जबलपुर (म.प्र) में की तथा मध्य प्रदेश विद्युत मंडल में पदस्थ हुए !मध्यप्रदेश  व् वर्तमान छत्तीसगढ़ के विभिन्न शहरों में कार्य करते हुए सन १९९६ में आपने अधीक्षण यंत्री (S.E.) पद पर रहते हुए स्वैच्छिक सेवा निवृत्ति प्राप्त की !प्रारंभिक जीवन से ही आपका रुझान साहित्य ,अध्यात्म ,ज्योतिष जैसे गूढ़ विषयों में रहा है !आप एक गहरे चिंतक व् कवि हैं ! आपने अनेकों बार कवि गोष्ठियों में व आरम्भ के कुछ वर्ष कवि सम्मेलनों में भाग लिया। आप रेडियो दूरदर्शन आदि पर अपना कविता पाठ करते रहे है !"प्रत्याशित ""काव्य -कनिका " आपकी प्रकाशित होने वाली काव्यधारा की नई पुस्तकें हैं ,जो क्रम में ग्यारहवीं व  दसवी हैं ! इससे पूर्व लिखी निम्न पुस्तकें हैं :-
    • 1. वेदज्ञ वीर रावण (कथा साहित्य )
    • 2. "महाजय "(कथा साहित्य )
    • 3." मेरे चिंतन की राम कथा "(कथा साहित्य )
    • 4. प्रवाह "(कविता संग्रह )
    • 5. पुराने चरण नए चिन्ह (कविता संग्रह )
    • 6. चिंतना (वैचारिक निबन्ध )
    • 7. मुक्त्त  विचार (व्यवहारिक निबंध )
    • 8. चिंतन प्रवाह (दोहावली )
    • 9. मुक्त मंजरी (कविता संग्रह )
    •         सभी पुस्तके श्रेठ  एवं विचारोत्तेजक हैं ! सतत लेखन एवं रूचि के कारण आध्यात्मिक विषयों पर 
    • भी कई नयी कड़ियाँ जुड़ने की आशा है। 
    •  
      You can also contact - JYOTISH MITRA PRAKASHAN 654/8, NANDANAGAR, INDORE-452011 PHONE - 0731-2554551(मोबाइल -9717695017)   books.





      प्रकाशित पुस्तकें  



    • ( नवीनतम पुस्तक"काव्य कनिका ")


    •  




2 टिप्‍पणियां: